लाइव न्यूज़ :

फ्रांस और संयुक्त राष्ट्र लेबनान की सहायता के लिए आगे आए, राजनीतिक सुधार की अपील की

By भाषा | Updated: December 3, 2020 10:05 IST

Open in App

पेरिस, तीन दिसंबर (एपी) फ्रांस और संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वे लेबनान को मानवीय सहायता मुहैया कराते रहेंगे, लेकिन उन्होंने देश के नेताओं से अपील की है कि वे नई सरकार का गठन करें क्योंकि राजनीतिक गतिरोध की वजह से नकदी संकट का सामना कर रहे इस देश के लिए अरबों डॉलर की सहायता राशि अटकी पड़ी है।

लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित बंदरगाह पर चार अगस्त को हुए भयानक विस्फोट के बाद संयुक्त राष्ट्र और फ्रांस के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह दूसरी बैठक है। इस विस्फोट की वजह से राजधानी का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था। इस विस्फोट में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ द्वारा संभाले जाने वाले एक कोष के गठन की घोषणा की जिससे लेबनान को मदद दी जाएगी।

गुतारेस ने कहा कि ‘‘हम मिलकर लेबनान के लोगों की मदद कर सकते हैं’’ ताकि वहां दीर्घकालिक सुधार और पुनर्निर्माण के कार्य हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला