लाइव न्यूज़ :

फॉक्स न्यूज का अनुमान, राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले 12 अंक की बढ़त

By भाषा | Updated: June 19, 2020 15:48 IST

फॉक्स न्यूज ने अनुमान लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुकाबले 12 अंकों की प्रभावशाली है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को व्हाइट हाउस की दौड़ में देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुकाबले 12 अंकों की प्रभावशाली बढ़त मिलने का अनुमान है।कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण महीनों तक निलंबित रहा चुनाव प्रचार पुन: पटरी पर लौट रहा है।रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने तक बाइडेन को ट्रम्प के मुकाबले आठ अंक की बढ़त मिलने का अनुमान था, जो अब बढ़कर 12 अंक हो गया है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को व्हाइट हाउस की दौड़ में देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुकाबले 12 अंकों की प्रभावशाली बढ़त मिलने का अनुमान है। ‘फॉक्स न्यूज’ के जनमत सर्वेक्षण में यह अनुमान जताया गया है। ‘फॉक्स न्यूज’ के अनुसार अधिकतर मतदाताओं ने नस्लवाद, बेरोजगारी और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देश की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बताया है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण महीनों तक निलंबित रहा चुनाव प्रचार पुन: पटरी पर लौट रहा है। ऐसे में ‘फॉक्स न्यूज’ ने कहा कि बाइडेन को ट्रम्प के खिलाफ मिलने वाली अनुमानित बढ़त का अंतर और बढ़ गया है। ‘फॉक्स न्यूज’ को राष्ट्रपति का पसंदीदा चैनल बताया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने तक बाइडेन को ट्रम्प के मुकाबले आठ अंक की बढ़त मिलने का अनुमान था, जो अब बढ़कर 12 अंक हो गया है।

‘फॉक्स न्यूज’ के अनुसार, 13 से 16 जून तक किए गए सर्वेक्षण के अनुसार करीब 50 प्रतिशत लोगों ने बाइडेन का और 38 प्रतिशत लोगों ने ट्रम्प का समर्थन किया। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले अधिकतर लोगों ने कहा कि नस्लवाद, बेरोजगारी और कोरोना वायरस संक्रमण देश की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है।

सभी बड़े राष्ट्रीय चुनाव पर नजर रखने वाले ‘रियलक्लीयरपॉलिटिक्स’ के अनुसार बाइडेन को ट्रम्प के मुकाबले 8.8 प्रतिशत अंकों की बढ़त मिलने का अनुमान है। ट्रम्प ने इन सर्वेक्षणों के परिणाम खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कई सर्वेक्षण ‘‘फर्जी’’ हैं। उन्होंने 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह हिलेरी (क्लिंटन) की तरह है। मैं हर सर्वेक्षण में उनसे पीछे था और बाद में मैं विजयी साबित हुआ।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल