लाइव न्यूज़ :

उत्कृष्ट आईक्यू वाले बच्चों के क्लब में शामिल हुई चार साल की ब्रिटिश सिख लड़की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 17:46 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 30 जनवरी उत्कृष्ट बुद्धिमता (आईक्यू) वाले बच्चों के मेनसा सदस्यता क्लब में चार साल की एक ब्रिटिश सिख लड़की को शामिल किया गया है।

दयाल कौर अपने परिवार के साथ बर्मिंघम में रहती है। उसने बहुत कम उम्र से ही सीखने की असाधारण क्षमता प्रदर्शित की और वह अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षरों को 14 महीने की उम्र तक पहचानने लग गई थी।

कौर ने मेनसा जांच में शामिल होने के लिए उत्सुकता जाहिर की और कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते इसमें ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुई तथा 145 आईक्यू स्कोर हासिल किया। इस उपलब्धि ने उसे ब्रिटेन की उस शीर्ष एक प्रतिशत आबादी वाली श्रेणी में शामिल कर दिया, जिन्हें प्रकृति का यह असाधारण वरदान प्राप्त है।

ब्रिटिश मेनसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन स्टीवेंज़ ने कहा, ‘‘हम दयाल (कौर) का मेनस में स्वागत कर खुश हैं, जहां वह करीब 2000 जूनियर और किशोर सदस्यों के समुदाय में शामिल की गई। ’’

कौर के पिता सरबजीत सिंह शिक्षक हैं। उन्होंने कहा , ‘‘अब आधिकारिक रूप से यह साबित हो गया है कि वह अपनी उम्र की तुलना में कहीं अधिक मेधावी है। अब हमारे लिए यह महसूस करना स्वाभाविक है कि हमारी बच्ची विशेष है, लेकिन इस मामले में यह वास्तविक सबूत है कि वह लाखों में एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब