लाइव न्यूज़ :

लीबिया में चार हजार प्रवासी हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:51 IST

Open in App

काहिरा (मिस्र), तीन अक्टूबर (एपी) लीबिया के पश्चिमी हिस्से में प्रवासियों पर कार्रवाई की गई है, जिसके तहत बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 4000 प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक युवा प्रवासी की गोली लगने से मौत हो गई जबकि 15 अन्य जख्मी हैं जिनमें से दो की हालत नाजुक है।

ये छापेमारी पश्चिमी शहर गर्गरेश में शुक्रवार को की गई है और अधिकारियों ने बताया है कि यह अवैध प्रवास और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा अभियान था। गृह मंत्रालय ने मानव तस्करों या मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 500 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है लेकिन यह संख्या शनिवार को बढ़कर चार हजार पहुंच गई।

गर्गरेश प्रवासियों और शरणार्थियों के केंद्र के तौर पर जाना जाता है और यह लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 12 किलोमीटर दूर है। शहर में हाल के वर्षों में प्रवासियों को लेकर कई बार छापेमारी की गई है, लेकिन शुक्रवार को की गई छापेमारी को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अबतक की सबसे हिंसक कार्रवाई बताया है।

वर्ष 2011 में नाटो के समर्थन से हुई बगावत के बाद तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को पद से हटा दिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से लीबिया, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में जंग और गरीबी से भागकर यूरोप जाना चाह रहे प्रवासियों के लिए पारगमन बिंदु बन गया है। लीबिया की छह देशों से सीमा लगती है।

पुलिस कर्नल नूरी अल ग्रत्तली ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को त्रिपोली के ‘कलेक्शन एडं रिटर्न सेंटर’ में रखा गया है।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि जिनता संभव होगा उतने प्रवासियों को उनके अपने वतन वापस भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल