लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में साथी की गोलीबारी में चार पुलिसकर्मियों की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 11:40 IST

Open in App

कोलंबो, 25 दिसंबर श्रीलंका के तुरुकोव्विल कस्बे में एक पुलिसकर्मी ने अपने साथी अधिकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को तुरुकोव्विल पुलिस थाने में हुई। एक पुलिस सार्जेंट ने अपने सहयोगियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने गंभीर हालत में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक परिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना में चार पुलिसकर्मी मारे गए।’’

उन्होंने बताया कि सार्जेंट ने बाद में पास के एथिमाले पुलिस थाने में हथियार सहित आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब