लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कॉलेज की छात्रा से सामूहिक बलात्कार के जुर्म में चार लोगों को मौत की सज़ा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:09 IST

Open in App

लाहौर, 16 दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कॉलेज की, 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट करने के दोषियों को एक अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस साल जनवरी में नासिर अहमद, मोहम्मद वसीम, उमर हयात और फाकिर हुसैन भावलपुर जिले में स्थित एक गांव के एक मकान में घुसे, लड़की से सामूहिक बलात्कार किया और नकद तथा सोने के ज़ेवरात लेकर फरार हो गए।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, लूटपाट के बाद संदिग्ध लड़की को एक कमरे में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। हालांकि पीड़िता के माता-पिता उसे छोड़ने की मिन्नतें करते रहे।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राना अब्दुल हकीम ने बुधवार को यह फैसला सुनाया है।

कुछ महीने पहले, मुल्तान के शुजाबाद इलाके में चार हथियार बंद लुटेरों ने एक नव विवाहिता के साथ उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल