अमेरिका में चक्रवात के कारण अचानक आई बाढ़ में भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:44 IST2021-09-05T20:44:06+5:302021-09-05T20:44:06+5:30

Four people of Indian origin died in flash floods caused by cyclone in America | अमेरिका में चक्रवात के कारण अचानक आई बाढ़ में भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

अमेरिका में चक्रवात के कारण अचानक आई बाढ़ में भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

अमेरिका के न्यूजर्सी और न्यूयार्क राज्यों में ‘इडा’ चक्रवात के कारण अचानक आई बाढ़ से भारतीय मूल के चार व्यक्तियों की मौत हो गई है। ‘पैच डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, पिछले सप्ताह न्यूजर्सी के साउथ प्लेनफील्ड में 36 इंच मोटे सीवर पाइप में बहने से एडिसन के 31 वर्षीय धनुष रेड्डी की मौत हो गई। खबर में कहा गया कि साउथ प्लेनफील्ड पुलिस, ‘मिडलसेक्स काउंटी वाटर रेस्क्यू टीम’ और पिस्काटावे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां अधिकारी हेडली और स्टेलटन रोड क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवारों की सहायता कर रहे थे और उन्होंने मदद के लिए चीख पुकार सुनी। अधिकारियों ने बताया कि पाइप में दो लोग बह गए थे जो साउथ प्लेनफील्ड से पिस्काटावे तक जाती है। एक व्यक्ति को बचा लिया गया जबकि दूसरे का पता नहीं चल पाया। अधिकारियों को रेड्डी का शव कुछ दूरी पर मिला जहां वह एक दिन पहले डूब गया था। न्यूयार्क टाइम्स की एक खबर में कहा गया कि क्वींस में रहने वाले रैमस्क्रीटस परिवार के चार सदस्यों के घर में बाढ़ का पानी घुसा और वृद्ध दामेश्वर रैमस्क्रीटस को बहा कर ले गया। उनकी पत्नी तारा और 22 वर्षीय बेटे निक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। भारतीय मूल की एक अन्य महिला मालती कंचे की भी मौत हो गई। न्यूयार्क टाइम्स की खबर के अनुसार अधिकारियों ने पहले कंचे को लापता घोषित किया था लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत की पुष्टि की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people of Indian origin died in flash floods caused by cyclone in America

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे