लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में विमान हादसे में चार लोग घायल

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:17 IST

Open in App

सैकरामेंटो (कैलिफोर्निया), 15 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के सैकरामेंटो काउंटी में बृहस्पतिवार की दोपहर को एक निजी हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान से चार घायल लोगों को बाहर निकाला गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सैकरामेंटो मेट्रोपोलिटन फायर डिस्ट्रिक्ट ने टेलीविजन स्टेशन एबीसी10 और केसीआरए3 को बताया कि विमान एक मकान के आगे के मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुर्घटना के कारण आस पास की झाड़ियों में आग लग गई जिसे जल्द बुझा लिया गया।

विमान निजी तौर पर संचालित अल्टा मेसा एयरपार्क के पास हादसे का शिकार हुआ। दमकल विभाग के प्रमुख पार्कर विलबर्न ने बताया कि दुर्घटना में जमीन पर कोई भी घायल नहीं हुआ। दमकल अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

संघीय विमानन प्रशासन ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं है कि किस श्रेणी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस घटना से चार दिन पहले दो इंजन वाला विमान सैन डिएगो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में एक पायलट और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी और आसपास के मकानों में आग लग गई थी। दक्षिण कैलिफोर्निया में सोमवार को हुए हादसे की जांच होगी लेकिन पता चला है कि पायलट ने विमान को और ऊंचाई पर ले जाने के वायु यातायात नियंत्रण के निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला