लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में होटल पार्किंग में बम विस्फोट में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 22, 2021 12:33 IST

Open in App

कराची, 22 अप्रैल दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत शहर क्वेटा में एक आलीशान होटल के पार्किंग इलाके में हुए भीषण बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और उन खबरों को खारिज कर दिया कि विस्फोट के वक्त इमारत में चीनी प्रतिनिधिमंडल मौजूद था।

यह विस्फोट बुधवार की रात क्वेटा के सेरेना होटल के पार्किंग क्षेत्र में हुआ। विस्फोट के बाद पार्किंग में खड़े कुछ वाहनों में आग लग गई थी। कुछ शुरुआती खबरों में कहा गया था कि होटल में चीनी राजदूत मौजूद थे।

क्वेटा पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत की राजधानी है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला कि एक कार के भीतर रखी विस्फोटक सामग्री में धमाका हो गया।

बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते के मुताबिक, धमाके में 40 से 50 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने के लिए तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में सफल रहे और अब जगह को ठंडी करने की प्रक्रिया जारी है।

भीषण विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

विस्फोट के असर से पास की बलोचिस्तान असेंबली, उच्च न्यायालय और अन्य इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

टीटीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी अपनी कार का होटल में इस्तेमाल किया।”

हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोटक सामग्री को होटल के पार्किंग में खड़ी एक कार में रखा गया था।.

बलोचिस्तान के महानिरीक्षक (आईजी) मुहम्मद ताहिर राय ने कहा कि पुलिस अब भी विस्फोट की तीव्रता का आकलन कर रही है।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विस्फोट के वक्त कोई भी राजदूत या विदेशी प्रतिनिधिमंडल का सदस्य होटल में नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला