नेपाल में ढाई किलोग्राम यूरेनियम रखने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:58 IST2021-03-13T15:58:50+5:302021-03-13T15:58:50+5:30

Four people arrested for possessing two and a half kilograms of uranium in Nepal | नेपाल में ढाई किलोग्राम यूरेनियम रखने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

नेपाल में ढाई किलोग्राम यूरेनियम रखने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 13 मार्च नेपाल की राजधानी काठमांडू में ढाई किलोग्राम अपरिष्कृत यूरेनियम रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक गोपनीय सूचना पर बौध क्षेत्र में एक घर में छापेमारी की गई और चार लोगों के पास से 2.5 किलोग्राम यूरेनियम- 238 पाया गया।

उन्होंने बताया कि यह संभवत: पहली बार है जब यूरेनियम तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल का ऐसा कोई प्रौद्योगिकी केंद्र या एजेंसी नहीं है जहां इस धातु का उपयोग किया जा सके।

गिरफ्तार किये गये लोगों में से दो लोग 20 वर्ष और दो 40 वर्ष के है। इनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पहली खुफिया जानकारी यह थी कि कुछ लोग यूरेनियम की कालाबाजारी करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद जांच की गई।

‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार गिरफ्तार लोगों में से एक ने दावा किया है कि उसके ससुर 20 साल पहले भारत से यह सामग्री लाए थे, जहां उन्होंने एक यूरेनियम खदान में काम किया था। पुलिस उसके दावे की जांच कर रही है।

यूरेनियम- 238 प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली धातु है। इसका इस्तेमाल बिजली बनाने और परमाणु हथियारों में किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people arrested for possessing two and a half kilograms of uranium in Nepal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे