लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में चार नयी नदी पुनरुद्धार ‘गंगा कनेक्ट’ शाखा की शुरुआत की गई

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:07 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 27 नवंबर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनसीएमजी) और लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने नमामि गंगे नदी पुनरुद्धार एजेंडा के तहत भारत-ब्रिटेन सहयोग की कोशिशों के लिए यहां पर चार शाखाएं खोली हैं।

ब्रिटेन में इस महीने की शुरुआत से ही ‘गंगा कनेक्ट’ प्रदर्शनी चल रही है और इसका समापन इस सप्ताह लंदन स्थित इंडिया हाउस में लंदन, मिडलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में गंगा कनेक्ट की शाखाओं की शुरुआत करने के साथ हुआ है।

प्रत्येक शाखा में समन्वयक होगा जो वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों और समुदायों के सदस्यों सहित विभिन्न हित समूहों को नमामि गंगे कार्यक्रम से जोड़ेगा। गंगा नदी पुनरुद्धार प्रयासों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यशाला और जन अभियान का आयोजन करेगा।

लंदन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सार कुमार ने कहा, ‘‘यह भारतीय समुदाय को सूचना देने और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शनी ने हितधारकों, संभावित साझेदारों जैसे विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों और निजी क्षेत्र के साझेदरों में जागरूकता पैदा करने में योगदान दिया। गंगा नदी बेसिन में 10-12 ब्रिटिश कंपनिया संलिप्त हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पूरे ब्रिटेन से लोग इसमें हिस्सा ले सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें