लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामी समूह के चार सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:08 IST

Open in App

ढाका, 29 अप्रैल बांग्लादेश में हिंसा के लंबित मामलों के संबंध में अलग-अलग हिस्सों से एक कट्टरपंथी इस्लामी समूह के चार नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

‘ढाका ट्रिब्यून’ की बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, हिफाजत-ए-इस्लाम के चार नेताओं को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उन पर पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने और 2013 में हिंसक प्रदर्शन करने का आरोप लगाए जा सकते हैं। 2013 में हुए हिंसक प्रदर्शनों में कई लोग मारे गए थे जब इस समूह ने ईशनिंदा कानून लागू करने की मांग की थी।

इस कट्टरपंथी इस्लामी समूह द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शन करने के बाद हाल के हफ्तों में कई हिफाजत नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

अखबार ने बताया कि हिफाजत-ए-इस्लाम की भंग हो चुकी केंद्रीय समिति के सदस्य मौलाना अब्दुल कय्यूम को बुधवार को उत्तरी नेत्रकोना जिले के मदरसे से गिरफ्तार किया गया।

कय्यूम 2013 के दंगों का मुख्य आरोपी है।

ढाका के डेमरा इलाके में हिफाजत-ए-इस्लाम के संयुक्त सचिव मोहम्मद मुफ्ती फैजल महमूद हबीबी को 2013 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया।

हिफाजत के एक अन्य नेता मोहम्मद मुफ्ती हबीबुल्लाह महमूद काशमी को भी इस संबंध में गिरफ्तार किया गया। काश्मी को बुधवार शाम को ढाका के वटारा इलाके से पकड़ा गया।

इसी तरह हिफाजत नेता मुफ्ती हारुन इजहार को बुधवार रात को ढाका के लालखान बाजार इलाके में एक मदरसे से गिरफ्तार किया गया।

इजहार हिंसा के 11 मामलों में वांछित है। वह लालखान बाजार मदरसे में सात अक्टूबर 2013 को कथित ग्रेनेड हमले के लिए जेल में भी रह चुका है। इस हमले में दो छात्र मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?