लाइव न्यूज़ :

मेडागास्कर में सूखे के कारण चार लाख लोग कर रहे भुखमरी का सामना

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:51 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के मुताबिक दक्षिणी मेडागास्कर पिछले कुछ समय से लगातार सूखे का सामना कर रहा है, जिसके कारण 400,000 लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से भुखमरी का शिकार होने के कारण कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है।

दक्षिणी अफ्रीका में डब्ल्यूएफपी की क्षेत्रीय निदेशक लोला कास्त्रो ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “ हाल में मैंने डब्ल्यूएफपी के प्रमुख डेविड बेसली के साथ हिंद महासागर में स्थित मेडागास्कर का दौरा किया, जिसकी आबादी 2.6 करोड़ है। वहां हालात बेहद गंभीर और चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।“

कास्त्रो ने कहा कि मेडागास्कर में भुखमरी के कारण सैकड़ों वयस्कों और बच्चों की हालत बेहद खराब है। सैकड़ों बच्चे कुपोषित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह 28 वर्षों से डब्ल्यूएफपी के लिए काम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने इतने बुरे हालात कभी नहीं देखे। कास्त्रो ने कहा कि 1998 में बहर-अल-गजल में भी हालात कुछ ऐसे ही थे, जोकि अब दक्षिण सूडान है।

कास्त्रो ने कहा कि निकट भविष्य में एक बड़े अकाल को टालने के लिए संयुक्त राष्ट्र और मेडागास्कर की सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय से 15.50 करोड़ डॉलर जुटाने की अपील करेगी, जिससे वहां के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके। भोजन की तलाश में हजारों लोग ग्रामीण इलाकों को छोड़कर शहरी इलाकों की ओर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब