लाइव न्यूज़ :

तुर्की के इस्तांबुल शहर में तूफान के कारण चार लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:46 IST

Open in App

इस्तांबुल, 29 नवंबर (एपी) तुर्की के इस्तांबुल शहर और अन्य हिस्सों में सोमवार को आए भीषण तूफान में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। तूफान के कारण शहर के करीब 1.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू ने यह जानकारी दी।

अनाडोलू की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों में इस्तांबुल के एसेन्युर्ट जिले में मरने वाली एक महिला भी शामिल है, जहां तेज हवा के कारण छत का एक हिस्सा टूट गया और वह उस पर और उसके बच्चे पर जा गिरी। इसके कारण बच्चा घायल हो गया।

इस्तांबुल के गवर्नर के कार्यालय ने कहा कि शहर में एक विदेशी नागरिक सहित तीन अन्य लोग मारे गए। तूफान के कारण कुल 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

टेलीविजन की तस्वीरों में दिखाया गया है कि तेज आंधी ने एक घंटाघर को भी गिरा दिया। इस्तांबुल नगरपालिका के अनुसार तेज हवाओं के कारण 33 छतें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं, 192 पेड़ उखड़ गए, 52 ट्रैफिक लाइट और सड़क के संकेत टूट गए जबकि 12 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

तुर्की एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक इस्तांबुल शहर में आने वाली कम से कम छह उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया और उन्हें अंकारा और इजमिर जैसे शहरों की ओर भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल