लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तूफान से चार लोगों की मौत, अमेजन के गोदाम की छत ढही

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:01 IST

Open in App

एडवर्ड्सविले (अमेरिका), 11 दिसंबर (एपी) अमेरिका में आर्कन्सास का एक नर्सिंग होम और दक्षिणी इलिनोइस में अमेजन का एक गोदाम शुक्रवार रात एक बवंडर (तूफान) की चपेट में आ गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। खराब मौसम के कारण टेनेसी में तीन लोगों की मौत हो गई।

तूफान के कारण अमेजन के गोदाम की छत ढह जाने से कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

मिसौरी में भीषण तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली।

टेनेसी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता डीन फ्लेनर ने कहा कि टेनेसी में, राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में लेक काउंटी में तूफान से दो मौतें हुई हैं जबकि पड़ोसी ओबियन काउंटी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।

फ्लेनर ने कहा कि टेनेसी के स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की पुष्टि की है, हालांकि तत्काल कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया गया। अधिकारी ने पहले ओबियन काउंटी में दो मौतों की सूचना दी थी।

क्रेगहेड काउंटी के न्यायाधीश मार्विन डे ने ‘कैत-टीवी’ को बताया कि उत्तरी आर्कन्सास के मोनेट मोनोर इलाके में बवंडर उठने के बाद कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए और 20 लोग फंस गए।

टीवी चैनल ने खबर दी कि ट्रूमैन से आपदा बचावकर्मी और जोनेसबोरो से पुलिस एवं दमकलकर्मी मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं। नर्सिंग होम में करीब 90 बिस्तर हैं।

सेंट लुइस के टीवी चैनलों की फुटेज में इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास अमेजन केंद्र पर कई आपातकालीन वाहन नजर आए। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए है, लेकिन कोलिन्सविले, इलिनोइस की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने फेसबुक पर इसे ‘‘बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटना’’ कहा है। एक अधिकारी ने ‘केटीवीआई-टीवी’ को बताया कि इमारत ढहने के समय रात की पाली में काम कर रहे 100 से अधिक लोगों के उसमें होने की आशंका है।

यह छत उस वक्त ढही, जब तेज आंधी और संभवतः एक बवंडर, सेंट लुइस क्षेत्र से होते हुए गुजरा। मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना है। सेंट चार्ल्स काउंटी के कम से कम तीन निवासियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऑगस्टा, मिसौरी के पास के क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा