लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी शहर में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 09:55 IST

Open in App

टैकोमा (अमेरिका), 22 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा शहर में बृहस्पतिवार दोपहर को गोलीबारी की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टैकोमा पुलिस विभाग ने शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्वीट किया कि घटनास्थल पर दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गयी तथा एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे जानलेवा चोटें आयी हैं।

पुलिस ने शाम करीब साढ़े छह बजे बताया कि घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। सभी मृतक वयस्क हैं। पुलिस ने बताया कि शहर के ईस्टसाइड इलाके के समीप एवरेट स्ट्रीट पर गोलीबारी हुई।

पुलिस प्रवक्ता वेंडी हैडो ने ‘द न्यूज ट्रिब्यून’ को बताया कि गोलीबारी एक घर के पीछे गली में हुई और कम से कम एक व्यक्ति घर के सामने गली में मृत पाया गया।

पुलिस ने लोगों को इस इलाके से दूर रहने को कहा है। जांचकर्ता और अपराध स्थल संबंधी टेक्नीशियन मौके पर मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक