उत्तरपश्चिमी सीरिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 09:34 IST2021-09-08T09:34:20+5:302021-09-08T09:34:20+5:30

Four killed in firing in northwestern Syria | उत्तरपश्चिमी सीरिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

उत्तरपश्चिमी सीरिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

बेरूत, आठ सितंबर (एपी) उत्तरपश्चिमी सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में मंगलवार रात को सरकारी बलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है।

तुर्की की सीमा के साथ लगते क्षेत्र में कई हवाई हमलों के बाद इदलिब शहर में गोलीबारी हुई।

सीरिया में युद्ध की निगरानी करने वाले ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’’ ने बताया कि गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति और उसका बेटा भी शामिल है।

‘व्हाइट हेल्मेट्स’ के नाम से पहचाने जाने वाले विपक्षी दल सीरियन सिविल डिफेंस ने इदलिब में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

तुर्की और रूस की मध्यस्थता से मार्च 2020 में संघर्ष विराम के बाद से उत्तरपश्चिमी सीरिया में छिटपुट सैन्य गतिविधियां देखी जा रही हैं। सीरिया के गृह युद्ध में तुर्की और रूस विपक्षी दलों का समर्थन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four killed in firing in northwestern Syria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे