लाइव न्यूज़ :

शिकागो में एक घर में विवाद के बाद गोलीबारी, चार लोगों की मौत, चार घायल: पुलिस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:06 IST

Open in App

शिकागो, 15 जून (एपी) अमेरिका में शिकागो के एंगलवुड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:42 बजे हुई। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को पीड़ितों के बारे में थोड़ी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाबालिग नहीं था। जान गंवाने वाली महिलाओं की उम्र एवं पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता टॉम हर्न ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि गोलीबारी करने वाला एक व्यक्ति था या एक से अधिक लोग घटना में शामिल हैं। साथ ही गवाहों का पता लगाने का भी प्रयास जारी है।

पुलिस के मुताबिक, चार घायलों में से 25 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति के सिर में पीछे से गोली मारी गई। इनकी हालत के बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है, जबकि 23 वर्षीय युवती और एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना