शिकागो में मॉल में गोलीबारी में चार घायल

By भाषा | Updated: December 24, 2021 11:02 IST2021-12-24T11:02:48+5:302021-12-24T11:02:48+5:30

Four injured in shooting at mall in Chicago | शिकागो में मॉल में गोलीबारी में चार घायल

शिकागो में मॉल में गोलीबारी में चार घायल

ओक ब्रूक (अमेरिका), 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका में उपनगरीय शिकागो में एक मॉल में हुई गोलीबारी में बृहस्पतिवार को चार लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब मॉल में क्रिसमस की खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रमुख जेम्स क्रुगेर ने कहा कि यह घटना ओक ब्रूक के ओकब्रूक सेंटर में शाम करीब पांच बजकर 45 मिनट पर उस समय हुई जब एक गलियारे में दो पुरुष गोली चलाने लगे। क्रुगेर ने बताया कि घायल लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

क्रुगेर ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और पुलिस दूसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है। यह मॉल शिकागो में खरीददारी का एक अहम स्थल है। ग्राहकों ने बताया कि वे गोलीबारी के दौरान बचने के लिए दुकानों और कपड़े बदलने वाले कक्ष में छिप गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four injured in shooting at mall in Chicago

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे