लाइव न्यूज़ :

बीबीसी की शीर्ष महिलाओं की सूची में चार भारतीय

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 24 नवंबर बीबीसी द्वारा जारी 100 महिलाओं की सूची में चार भारतीयों को शामिल किया गया है जिनमें पैरा-एथलीट और वर्तमान पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियन मानसी जोशी तथा जलवायु कार्यकर्ता रिधिमा पांडे शामिल हैं।

‘बीबीसी 100 महिलाएं, 2020’ सूची मंगलवार को जारी की गयी।

इस सूची में दुनिया भर में प्रेरणादायक और प्रभावशाली महिलाओं को शामिल किया गया है। सूची में चर्चित नामों से लेकर बिना चर्चा में आये काम करने वाली महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इस सूची में 82 वर्षीय बिलकिस बानो भी शामिल हैं जिन्हें नए नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु की इसाइवानी को भी सूची में स्थान मिला है। उन्हें गायन में पुरूष वर्चस्व को तोड़ने के लिए सूची में शामिल किया गया है।

बीबीसी ने एक बयान यह जानकारी दी। बयान के अनुसार फिनलैंड की पूरी तरह से महिला गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाली सना मारिन शामिल हैं। इसके अलावा सारा गिल्बर्ट भी सूची में हैं जो कोरोना वायरस टीका कार्यक्रम के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की शोध प्रमुख हैं। जलवायु कार्यकर्ता और अभिनेत्री जेन फोंडा भी सूची में शामिल हैं।

बीबीसी ने कहा कि इस असामान्य वर्ष में, जब दुनिया भर में महिलाओं ने दूसरों की खातिर कई त्याग किए हैं, 100 महिलाओं की सूची में एक स्थान उनके सम्मान में रिक्त रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना