लाइव न्यूज़ :

ईरानी तेल टैंकर के भारतीय चालक दल जमानत पर रिहा, स्पेन के तट से हुए थे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 13, 2019 19:55 IST

गौरतलब है कि पोत के मास्टर अथवा कैप्टन और एक चीफ ऑफीसर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और दो सेकेंड ऑफीसरों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

स्पेन के तट से ईरान के तेल सुपर टैंकर पकड़े जाने के मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार चार भारतीय नगरिकों को बिना किसी मुचलके के जमानत पर रिहा कर दिया गया। रॉयल जिब्राल्टर पुलिस (आरजीपी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिब्राल्टर स्पेन के तट पर स्थित एक ब्रिटिश क्षेत्र है।

जिब्राल्टर के स्थानीय बल ने बताया कि जांच चल रही है और तेल टैंकर ‘ग्रेस 1’ अभी कब्जे में है। आरजीपी के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘रॉयल जिब्राल्टर पुलिस (आरजीपी) द्वारा गिरफ्तार ‘ग्रेस 1’ के सभी चारों चालक दल के सदस्यों को बिना किसी मुचलके के जमानत दे दी गई है।’’

प्रवक्ता ने कहा,‘‘जांच अभी भी चल रही है और ‘ग्रेस 1’ प्रतिबंध नियामक 2019 के प्रावधानों के तहत कब्जे में है।’’ गौरतलब है कि पोत के मास्टर अथवा कैप्टन और एक चीफ ऑफीसर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और दो सेकेंड ऑफीसरों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

ये गिरफ्तारियां सीरिया के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के उल्लंघन के संदेह में की गई हैं। स्थानीय पुलिस ने कहा था कि चालक दल के सदस्यों को पूरी कानूनी सहायता, परिवार के साथ टेलीफोन संपर्क तथा दूतावास के अधिकारियों तक पहुंच मुहैया कराई गई है। इस बीच लंदन में भारतीय उच्चायोग ने पुष्टि की है कि वह संर्पक में है और वह यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है कि भारतीय नागरिकों को सभी जरूरी सहायता दी जाए। 

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल