ह्यूस्टन में घरेलू हिंसा गोलीबारी में चार लोगों की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 11:18 IST2020-12-31T11:18:26+5:302020-12-31T11:18:26+5:30

Four dead in domestic violence shootout in Houston: Officer | ह्यूस्टन में घरेलू हिंसा गोलीबारी में चार लोगों की मौत: अधिकारी

ह्यूस्टन में घरेलू हिंसा गोलीबारी में चार लोगों की मौत: अधिकारी

ह्यूस्टन, 31 दिसंबर (एपी) ह्यूस्टन में बुधवार को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और अधिकारियों को आशंका है कि यह घरेलू हिंसा में गोलीबारी का मामला हो सकता है।

हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिकारी शहर के उत्तरपूर्व में स्थित एक घर में गए थे क्योंकि उन्हें एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। अधिकारियों को गोलीबारी का सामना करना पड़ा जिसके बाद शेरिफ के कार्यालय से स्वात दल को संबंधित धर में भेजा गया।

गोंजालेज ने बताया कि स्वात दल घर में प्रवेश करने के लिए व्यक्ति से बातचीत करने में सफल रहे लेकिन जैसे ही दल के सदस्य घर के अंदर घुस रहे थे तो उन्होंने ‘ एक आखिरी गोली’ की आवाज सुनी। घर में अधिकारियों को दो महिलाओं और दो पुरूषों के शव मिले, जिसमें से 49 वर्षीय वह व्यक्ति भी शामिल है, जिसने खुद को गोली मार ली।

गोंजालेज ने बताया कि उनका मानना है कि 49 वर्षीय व्यक्ति इन महिलाओं में से एक का ब्वॉयफ्रेंड हो सकता है और दूसरी महिला तथा व्यक्ति उसके (महिला) व्यस्क बच्चे हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी का भी नाम नहीं बताया और न ही किसी की उम्र बताई है।

शेरिफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ब्वॉयफ्रेंड ही ‘अक्रामक’ था लेकिन अभी जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four dead in domestic violence shootout in Houston: Officer

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे