अमेरिका के फीनिक्स में एक घर में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:14 IST2021-03-17T21:14:59+5:302021-03-17T21:14:59+5:30

Four dead in a house shootout in Phoenix, US | अमेरिका के फीनिक्स में एक घर में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका के फीनिक्स में एक घर में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

फीनिक्स, 17 मार्च (एपी) अमेरिका के फीनिक्स में मंगलवार रात एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि एक पुरुष और एक महिला घर में मृत मिले जबकि गंभीर रूप से घायल मिले दो पुरुषों की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं गोलीबारी में घायल हुए 19 साल के एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है और उसके जिंदा बचने की उम्मीद है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता एन जस्टस ने कहा कि गोलीबारी की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। इस घटना में शामिल पांचों लोग एक दूसरे को जानते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four dead in a house shootout in Phoenix, US

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे