लाइव न्यूज़ :

जापान में भयंकर आंधी-तूफान में चार लोगों की मौत, 17 लापता हो गये और 100 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: October 13, 2019 10:45 IST

सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ के अनुसार, इस आंधी-तूफान में चार लोगों की मौत हो गई, 17 लापता हो गये और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हगिबिस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। हगिबिस का अर्थ है ‘‘गति’’।

Open in App

जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में भयंकर तूफान व भारी बारिश की वजह से आयी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। शक्तिशाली तूफान हगिबीस ने शनिवार को जापान में दस्तक दे दी। तूफान के आने के बाद देश के बड़े हिस्से में ‘बेतहाशा’ बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई और भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। तूफान तोक्यो को अपनी चपेट में लेने के बाद उत्तर की ओर बढ़ गया।

सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ के अनुसार, इस आंधी-तूफान में चार लोगों की मौत हो गई, 17 लापता हो गये और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हगिबिस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। हगिबिस का अर्थ है ‘‘गति’’।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। तोक्यो क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं, जिनमें से अधिकांश रुकी हुई थीं, सुबह से फिर से शुरू हो गई, हालांकि अन्य की सुरक्षा जांच चल रही थी और उनके दिन में बाद में शुरू होने की उम्मीद है।

सरकारी आदेशों के तहत लगभग 17,000 पुलिस कर्मी और सैनिक बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं। तटीय शहरों में निकासी केंद्र स्थापित किए गए हैं, और हजारों लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना