लाइव न्यूज़ :

लंदन के एक मकान में भीषण आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:10 IST

Open in App

लंदन, 17 दिसंबर (एपी) दक्षिण लंदन में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 27 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है, महिला पर बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लापरवाही करने का आरोप है।

अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी लंदन के एक रिहायशी इलाके के एक मकान में बृहस्पतिवार रात को भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 60 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

गंभीर रूप से झुलसे हुए चार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र तीन से चार वर्ष के बीच बताई जा रही है।

लंदन अग्निशमन विभाग के आयुक्त एंडी रो ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी घटना है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और बच्चों के दोस्तों, पूरे स्थानीय समुदाय और उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस आग से प्रभावित हुए हैं।''

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल