लंदन के एक मकान में भीषण आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:42 IST2021-12-17T14:42:29+5:302021-12-17T14:42:29+5:30

Four children died in a massive fire in a London house | लंदन के एक मकान में भीषण आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत

लंदन के एक मकान में भीषण आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत

लंदन, 17 दिसंबर (एपी) दक्षिण लंदन में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी लंदन के एक रिहायशी इलाके के एक मकान में बृहस्पतिवार रात को भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर करीब दमकल की 60 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

गंभीर रूप से झुलसे हुए चार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों की उम्र के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

लंदन अग्निशमन विभाग के आयुक्त एंडी रो ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी घटना है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और बच्चों के दोस्तों, पूरे स्थानीय समुदाय और उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस आग से प्रभावित हुए हैं।''

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four children died in a massive fire in a London house

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे