लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में वायरस के भारतीय स्वरूप के चार मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 9, 2021 18:01 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, नौ मई दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखीज ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय स्वरूप के पाए जाने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सभी लोग पृथक-वास में थे।

मखीज ने शनिवार को एक बयान में कहा, '' देश में वायरस के भारतीय स्वरूप (बी.1.617.2)के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो मामले ग्वातेंग और दो क्वाजुलु नटाल प्रांत में सामने आए हैं। इन सभी ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी। चारों संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखा गया है। इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है ताकि वायरस के इस स्वरूप के प्रसार की रोकथाम की जा सके।''

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, '' हम यह दोहराते हैं कि घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जन स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के आधार (जांच, सपंर्कों का पता लगाना और पृथक-वास) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते