लाइव न्यूज़ :

चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के कैप्सूल से 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:52 IST

Open in App

केप केनवरल, नौ नवंबर (एपी) चार अंतरिक्ष यात्री 200 दिन अंतरिक्ष केंद्र में बिताने के बाद स्पेसएक्स कैप्सूल से सोमवार को पृथ्वी पर उतरे।

उनका कैप्सूल रात के अंधेरे में फ्लोरिडा के पेन्साकोला तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा। दक्षिण कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के अभियान नियंत्रण कक्ष ने रेडियो पर कहा, ‘‘स्पेसएक्स की ओर से पृथ्वी ग्रह पर घर वापसी का स्वागत।’’ एक घंटे के भीतर चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से निकाल लिया गया।

वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के महज आठ घंटे बाद पृथ्वी पर पहुंचे, जिससे उनके स्थान पर चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के बुधवार रात तक स्पेसएक्स से अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही रवाना करना था लेकिन खराब मौसम और एक अंतरिक्ष यात्री की अज्ञात चिकित्सा स्थिति के कारण इसमें देरी हुई।

नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट को सोमवार सुबह वापस लौटना था लेकिन तेज हवाओं के कारण उनकी वापसी में देरी हुई।

अंतरिक्ष केंद्र से नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वेंदे हेइ ने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को विदाई दी और मैकआर्थर से कहा, ‘‘मैं बगल के मॉड्यूल से आपके ठहाकों की आवाज की कमी महसूस करूंगा।’’

इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर लौटने की राह आसान नहीं रही। उनके कैप्सूल में शौचालय टूट गया था और उन्हें घर वापसी की आठ घंटे की यात्रा के दौरान डायपर पहनना पड़ा। इससे पहले अप्रैल में रवाना होने के तुरंत बाद मिशन कंट्रोल ने अंतरिक्ष में कचरे के एक टुकड़े के उनके कैप्सूल से टकराने को लेकर आगाह किया था लेकिन बाद में यह गलत चेतावनी निकली।

अंतरिक्ष केंद्र में जाने वाला अगला दल वहां छह महीने तक रहेगा। जापान के एक उद्योगपति और उनके निजी सहायक दिसंबर में रूस की अंतरिक्ष एजेंसी से रवाना होंगे। इसके बाद स्पेसएक्स से फरवरी में तीन कारोबारी अंतरिक्ष में जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?