लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर चिड़ियाघर में चार एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 10, 2021 09:00 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 10 नवंबर सिंगापुर चिड़ियाघर में चार एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये शेर संक्रमित कर्मचारियों के सम्पर्क में आए थे।

‘चैनल न्यूज एशिया’ (सीएनए) की खबर में मंडई वन्यजीव समूह की संरक्षण एवं अनुसंधान उपाध्यक्ष एवं पशु चिकित्सा डॉ. सोनाजा लूज के हवाले से कहा गया, ‘‘ सभी शेर स्वस्थ्य हैं और अच्छे से खा-पी रहे हैं।’’

सीएनए की खबर के अनुसार, ये शेर ‘नाइट सफारी’ में संक्रमित पाए गए। शेरों में शनिवार से ही खांसने, छींकने जैसे हल्के लक्षण थे।

खबर में ‘एनिमल एंड वेटनरी सर्विस’ (एवीएस) के हवाले से कहा गया, ‘‘ ये मंडई वन्यजीव समूह के उन कर्मचारियों के सम्पर्क में आए,जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे।’’

एवीएस ने मंडई वन्यजीव समूह को सभी नौ एशियाई और पांच अफ्रीकी शेरों को पृथक करने को कहा है। एवीएस ने पीसीआर जांच की थी, जिसमें ये चार एशियाई शेर संक्रमित पाए गए।

मंडई वन्यजीव समूह ने कहा कि ‘नाइट सफारी कार्निवोर सेक्शन’ के तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के 3,397 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,24,200 हो गई। वहीं, 12 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 523 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल