लाइव न्यूज़ :

फॉक्सवैगन के पूर्व सीईओ डीजल स्कैंडल के मामले में 1.3 करोड़ डॉलर का हर्जाना भरेंगे

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:39 IST

Open in App

फ्रेंकफर्ट, नौ जून (एपी) फॉक्सवैगन ने बुधवार को कहा कि उसके पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन विंटरकॉर्न ने डीजल स्कैंडल संबंधी मामले में 1.12 करोड़ यूरो (1.36 करोड़ डॉलर) का भुगतान करने की सहमति जताई है।

कंपनी ने कारों की उत्सर्जन जांच में धोखाधड़ी से जुड़े डीजल इंजनों के घोटाले की तह में नहीं पहुंच पाने पर खेद जताया।

जर्मन वाहन विक्रेता कंपनी ने कहा कि उसके निदेशकों तथा अधिकारियों की कार्रवाइयों की वजह से हुए नुकसान के ऐवज में उसे बीमे से 27 करोड़ यूरो (32.9 करोड़) मिलेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विंटरकॉर्न ने कंपनी द्वारा एक कानूनी प्रतिष्ठान से शुरू कराई गयी गहन जांच के आधार पर सीईओ के रूप में अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया।

अमेरिका की पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (ईपीए) ने फॉक्सवैगन को ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा था जिसमें कारों की उत्सर्जन जांच में उन्हें पास कर दिया जाता था और फिर सामान्य ड्राइविंग के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण पर रोक लग जाती थी।

विंटरकॉर्न ने कुछ भी गड़बड़ करने से इनकार करते हुए ईपीए के 18 सितंबर, 2015 के नोटिस के कुछ दिन बाद इस्तीफा दे दिया था। फॉक्सवैगन ने मामले में खेद जताया और कार मालिकों को हर्जाने, मुआवजे और कारों को वापस बुलाने की लागत आदि के तौर पर 31 अरब यूरो से ज्यादा राशि खर्च की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल