लाइव न्यूज़ :

पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी, डेमोक्रेट पार्टी से 20 नेता मैदान में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2019 17:38 IST

जो बिडेन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में आठ साल तक उप राष्ट्रपति का कार्यभाल संभाला था।अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देजब 2008 में बराक ओबामा राष्ट्रपति बने, बिडेन अमेरिका के 47वें उप राष्ट्रपति बने। 2012 में ओबामा जब फिर से राष्ट्रपति चुने गए तो बिडेन का कार्यकाल भी बढ़ा। बिडेन ने 2008 के अलावा 1988 में भी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी जताई थी, लेकिन दोनों ही बार वह पहले ही दौड़ से बाहर हो गए।

अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हो गए हैं। बिडेन ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

 जो बिडेन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में आठ साल तक उप राष्ट्रपति का कार्यभाल संभाला था।अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। 

इसके साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में औपचारिक तौर पर दावेदारी का ऐलान करने वाले लोगों की संख्या लगभग 20 हो गई है। अमेरिका में चुनाव के नियमों के तहत डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी दावेदारों के बीच चुनाव होगा, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के रजिस्टर्ड वोटर्स हिस्सा लेते हैं। 

इस डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीतने वाला उम्मीदवार मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदारों में जो बिडेन के अलावा शामिल हैं, बर्नी सैंडर्स, कमला हैरिस, तुलसी गबार्ड, और डेमोक्रेट सांसद सेथ मोल्टन।

 76 वर्षीय जो बिडेन का नाम राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी जता चुके 20 डेमोक्रेट्स की फेहरिस्त में शामिल हो गया है। उम्मीदवारी जताते हुए बिडेन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कह रहे हैं, 'वह सबकुछ जिसने अमेरिका को अमेरिका बनाया अब वह दांव पर है। इसीलिए मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।'

राजनीति में आने से पहले कुछ समय तक एक अटॉर्नी के तौर पर काम करते थे

20 नवंबर 1941 को पेनसिल्वेनिया में जन्मे जो बिडेन राजनीति में आने से पहले कुछ समय तक एक अटॉर्नी के तौर पर काम करते थे। वह अमेरिकी इतिहास के पांचवे सबसे युवा सीनेटर बने। 

इसके साथ ही वह डेलावेयर के सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सीनेटर भी हैं। 2008 में उनका राष्ट्रपति अभियान लोगों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर सका था। 

जब 2008 में बराक ओबामा राष्ट्रपति बने, बिडेन अमेरिका के 47वें उप राष्ट्रपति बने। 2012 में ओबामा जब फिर से राष्ट्रपति चुने गए तो बिडेन का कार्यकाल भी बढ़ा। 2017 में अमेरिका के लिए उनकी सेवाओं को देखते हुए ओबामा ने उन्हें विशेष सम्मान के साथ राष्ट्रपति पदक (प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम) से सम्मानित किया था।

 बिडेन ने 2008 के अलावा 1988 में भी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी जताई थी, लेकिन दोनों ही बार वह पहले ही दौड़ से बाहर हो गए।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपबराक ओबामा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट