लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व सीनेटर माइक एंजी का निधन

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:23 IST

Open in App

जिलेट (अमेरिका), 27 जुलाई (एपी) अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सीनेटर माइक एंजी का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे।

एंजी के पूर्व प्रवक्ता मैक्स डी'ऑनोफ्रियो ने बताया कि एंजी ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सोमवार को अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि पूर्व सीनेटर शुक्रवार को साइकिल से जा रहे थे तभी जिलेट के पास वह हादसे का शिकार हो गए थे और उनकी गर्दन की हड्डी तथा पसलियां टूट गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डी'ऑनोफ्रियो ने बताया कोलोराडो के एक अस्पताल में ले जाने से पहले वह स्थिर थे लेकिन बेहोश थे। वह पहली बार 1996 में सीनेट के लिए निर्वाचित हुए थे और 2021 तक पद पर रहे। एक फरवरी 1944 को जन्मे एंजी के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा और कई पोते-पोतियां व नाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक