लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से निधन

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री व ‘ज्वाइंट चीफ्स ’ के पूर्व अध्यक्ष कोलिन पावेल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई। उनके परिवार की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई।

वह 84 वर्ष के थे।

पावेल 1989 में ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के पहले अश्वेत अध्यक्ष बने। उस भूमिका में उन्होंने पनामा पर अमेरिकी आक्रमण और बाद में 1991 में इराकी सेना को बाहर करने के लिए कुवैत पर अमेरिकी आक्रमण की कमान संभाली।

उनकी प्रतिष्ठा को हालांकि उस समय झटका लगा जब 2003 में पावेल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सामने पेश हुए और इराक के खिलाफ अमेरिकी युद्ध को लेकर पक्ष रखा। उन्होंने गलत सूचना का हवाला देते हुए दावा किया कि सद्दाम हुसैन ने सामूहिक विनाश के हथियारों को गुप्त रूप से छिपाकर रखा था। उन्होंने विश्व निकाय को बताया कि इराक का हथियारों को नहीं रखने का दावा “झूठ का जाल” है।

सोशल मीडिया पर एक घोषणा में, परिवार ने कहा कि पावेल का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था।

परिवार ने कहा, “हमने एक शानदार और प्यार करने वाले पति, पिता, दादा और एक महान अमेरिकी को खो दिया है।”

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा कि वह और पूर्व प्रथम महिला लौरा बुश पावेल की मौत से “बेहद दुखी” हैं।

बुश ने कहा, “वह एक महान लोक सेवक थे” तथा “देश-विदेश में व्यापक रूप से सम्मानित थे।” उन्होंने कहा, “और सबसे महत्वपूर्ण, कोलिन एक पारिवारिक व्यक्ति और मित्र थे। लौरा और मैं, अल्मा और उनके बच्चों को एक महान व्यक्ति के जीवन को याद करते हुए हमारी सच्ची संवेदना प्रेषित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना