लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की नई मीडिया कंपनी शुरू करने की घोषणा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:56 IST

Open in App

न्यूयार्क, 21 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह एक नई मीडिया कंपनी शुरू करने जा रहे हैं जिसका अपना सोशल मीडिया मंच होगा। गौरतलब है कि नौ महीने पहले छह जनवरी को अमेरिकी संसद परिसर में हुई हिंसा में ट्रंप की कथित भूमिका सामने आने बाद उनके सोशल मीडिया खाते बंद कर दिए गए हैं।

ट्रंप ने कहा कि ‘ट्रंप मीडिया एन्ड टेक्नोलॉजी ग्रुप’ तथा उसके ऐप “ट्रुथ सोशल” शुरू करने का उनका मकसद सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की उन विशाल कंपनियों का प्रतिद्वंद्वी खड़ा करना है जिन्होंने उनके खाते बंद कर दिए और “उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की।” ट्रंप ने एक बयान में कहा, “हम ऐसे विश्व में रहते हैं जहां तालिबान को ट्विटर पर जगह दी जाती है लेकिन आपके पसंदीदा अमेरिकी राष्ट्रपति को चुप करा दिया गया। यह स्वीकार्य नहीं है।”

एक विज्ञप्ति में नई कंपनी की घोषणा की गई जो ‘डिजिटल वर्ल्ड एक्विजिशन कॉर्प’ के विलय के जरिये बनाई गई है। ट्विटर और फेसबुक पर खाते बंद किये जाने के बाद से ही ट्रंप अपनी सोशल मीडिया कंपनी शुरू करने की बात कहते रहे हैं। ऐप की प्रारंभिक शुरुआत अगले महीने की जाएगी और अगले साल तक इसे पूरे देश में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला