लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की सीनेट उम्मीदवार सारा गिडियन का किया समर्थन

By भाषा | Updated: August 6, 2020 14:39 IST

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राज्य में सीनेट के लिए भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार सारा गिडियन का समर्थन किया है। मेन राज्य असेंबली में अध्यक्ष गिडियन (48) रिपब्लिकन पार्टी की मौजूदा सांसद सुसन कोलिंस को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेट्स अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल करने के लिए गिडियन पर नजर टिकाए हुए हैं।हालिया सर्वेक्षण के अनुसार गिडियन 39 के मुकाबले 44 प्रतिशत मतों से कोलिंस से आगे चल रही हैं।मेन राज्य असेंबली में अध्यक्ष गिडियन (48) रिपब्लिकन पार्टी की मौजूदा सांसद सुसन कोलिंस को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

वाशिंगटन:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मेन राज्य में सीनेट के लिए भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार सारा गिडियन का समर्थन किया है जिससे नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में सीनेट के सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबलों में से एक के तौर पर देखा जा रहा है। मेन राज्य असेंबली में अध्यक्ष गिडियन (48) रिपब्लिकन पार्टी की मौजूदा सांसद सुसन कोलिंस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। डेमोक्रेट्स अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल करने के लिए गिडियन पर नजर टिकाए हुए हैं।

एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार गिडियन 39 के मुकाबले 44 प्रतिशत मतों से कोलिंस से आगे चल रही हैं। गिडियन के पिता भारतीय और मां आर्मेनिया की नागरिक हैं। कई अन्य चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी गिडियन को कोलिंस से मामूली अंतर से आगे दिखाया गया है। कोलिंस शक्तिशाली रिपब्लिकन सीनेटरों में से एक हैं।

ओबामा ने सोमवार को एक बयान में सीनेट चुनाव के लिए गिडियन का समर्थन किया। उन्होंने देशभर के उन उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसका उन्होंने समर्थन किया है। इनमें गिडियन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विचारशील, सहानुभूतिपूर्ण और योग्य डेमोक्रेट्स के विविध समूह का समर्थन करने पर गर्व है।

’’ डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी गिडियन का समर्थन किया है। गिडियन के पिता भारत से आए थे और उन्होंने रोड आइलैंड में बाल चिकित्सक के तौर पर काम किया। वहीं गिडियन का पालन-पोषण हुआ जो चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। बाद में वह अपने पति के साथ मेन में आ गईं।

अगर नवंबर में हुए चुनाव में गिडियन निर्वाचित होती हैं तो वह अमेरिकी सीनेट में चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला होंगी। कैलिफोर्निया से कमला हैरिस अमेरिकी सीनेट में निर्वाचित भारतीय मूल की पहली सीनेटर हैं। अमेरिकी सीनेट के लिए दो अन्य भारतीय अमेरिकी उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। इनमें टेनेसी से डॉ. मैनी सेठी और न्यू जर्सी से रिक मेहता हैं। दोनों रिपब्लिकन पार्टी से हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाबराक ओबामाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट