लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच अमेरिका के पूर्व अधिकारी ताईवान की यात्रा पर

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:41 IST

Open in App

ताइपे, 14 अप्रैल (एपी) अमेरिका के एक पूर्व सीनेटर और विदेश विभाग के दो पूर्व अधिकारी ताईवान के नेताओं के साथ वार्ता के लिए बुधवार को यहां पहुंचे।

अमेरिका के चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच वे ताईवान का दौरा कर रहे हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी से सीनेट सदस्य रह चुके क्रिस डॉड के साथ दो पूर्व उप विदेश मंत्री, जेम्स स्टेनबर्ग (डेमोक्रेटिक बराक ओबामा प्रशासन) और रिचर्ड आर्मीटेज (रिपब्लिकन जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन) भी ताईवान पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को ताईवान की राष्ट्रपति ताई इंग-वेन से मिलेगा और अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अन्य सरकारी विभागों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेगा।

अमेरिका ने ताईवान के हवाई क्षेत्र में अक्सर ही चीनी लड़ाकू विमानों के प्रवेश करने और ताईवान के पास चीनी सैन्य गतिविधियों को लेकर बार-बार चिंता प्रकट की है।

ताईवान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जोआन ओउ ने कहा कि सरकार ने (अमेरिकी) राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया है, जिनकी यात्रा ताईवान के लिए अमेरिका की दृढ़ मैत्री और समर्थन को प्रदर्शित करती है।

इस बीच, चीनी मंत्रिमंडल के ताईवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता मा शियागुआंग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ताईवान की लोकतांत्रिक प्रणाली (चीन के साथ उसके) एकीकरण में बाधक नहीं बननी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब