लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व सांसद हैरी रीड का निधन

By भाषा | Updated: December 29, 2021 09:27 IST

Open in App

लास वेगास (अमेरिका), 29 दिसंबर (एपी) अमेरिका के पूर्व सांसद एवं नेवादा से सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के सदस्य रहे हैरी रीड का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

पूर्व सांसद की पत्नी लैंड्रा रीड ने एक बयान में कहा, ‘‘हैरी ने मंगलवार को अंतिम सांस ली, उस वक्त परिवार से सभी सदस्य मौजूद थे। वह पिछले चार साल से अग्न्याशय कैंसर से पीड़ित थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हैरी एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति और निष्ठावान दोस्त थे। हम पिछले कुछ वर्षों में इतने सारे लोगों से मिले समर्थन की सराहना करते हैं। हम उन चिकित्सकों और नर्स के भी आभारी हैं, जिन्होंने हैरी का ध्यान रखा।’’

लैंड्रा ने बताया कि हैरी के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी आने वाले दिनों में साझा की जाएगी।

वाशिंगटन में 34 साल के करियर में, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा के कार्यकाल में हैरी ने अहम भूमिकाएं निभाई।

हैरी ने एक हादसे में एक आंख की रोशनी खोने के बाद 2016 में राजनीति को अलविदा कह दिया था। हैरी को मई 2018 में अग्न्याशय का कैंसर हो गया था और तभी से उनका इलाज चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना