लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना के पूर्व सदस्य ने रूस के लिए जासूसी करने के आरोपों को कबूला

By भाषा | Updated: November 19, 2020 11:08 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 नवंबर अमेरिकी सेना के विशेष बल के एक पूर्व सदस्य ने बुधवार को रूसी खुफिया संचालकों के साथ साजिश रचने और उन्हें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के आरोपों को स्वीकार कर लिया।

अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी सेना के एक पूर्व सदस्य, 45 वर्षीय पीटर राफेल डिजिबिन्सकी डेबिंस ने दिसंबर 1996 से लेकर जनवरी 2011 तक रूसी खुफिया सेवा के एजेंटों के साथ साजिश रची थी।

उस अवधि के दौरान, डेबिंस ने समय-समय पर रूस का दौरा किया और रूसी खुफिया एजेंटों के साथ मुलाकात की। 1997 में, उन्हें रूसी खुफिया एजेंटों ने एक कोड नाम दिया था और उन्होंने एक बयान पर हस्ताक्षर किए जिसमें उन्होंने कहा था कि वह रूस की सेवा करना चाहते हैं।

अदालत के समक्ष रखे गए दस्तावेजों के अनुसार, साजिश के दौरान, डेबिंस ने रूसी खुफिया एजेंटों को वह सब जानकारी प्रदान की जो उन्हें अमेरिकी सेना के एक सदस्य के रूप में हासिल की थी। उन्होंने अपने रासायनिक और विशेष बलों की इकाइयों के बारे में भी जानकारी दी थी।

2008 में, सक्रिय सेवा से निकलने के बाद, डेबिन्स ने रूसी खुफिया एजेंटों को विशेष खुफिया बलों के साथ काम करने के दौरान की अपनी पिछली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि डेबिंस ने अपने पूर्व विशेष बल टीम के सदस्यों की संख्या के बारे में जानकारी दी और उनके नाम भी बताए ताकि (रूसी) एजेंट यह पता लगा सकें कि क्या वे टीम के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं, जो रूसी खुफिया सेवा के साथ सहयोग करें।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डिमर्स ने कहा, ‘‘डेबिंस ने आज स्वीकार किया कि उन्होंने रूस को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी देकर इस देश के सर्वोच्च विश्वास को तोड़ा है।’’

उन्होंने कहा, “डेबिंस ने अमेरिका को नुकसान पहुंचाने और रूस की मदद करने के इरादे से अपनी शपथ को तोड़ा है, अपने देश और विशेष सुरक्षा बल की अपनी टीम के सदस्यों के साथ विश्वासघात किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डेबिंस का कबूलनामा रूस सहित हमारे विरोधियों द्वारा उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे का मुकाबला करने के लिए विभाग के निरंतर प्रयास में एक और सफलता को दर्शाता है।’’

डेबिंस को 26 फरवरी, 2021 को सजा सुनाई जाएगी। उन्हें अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना