लाइव न्यूज़ :

अफगान शरणार्थी मुद्दे पर विरोध की आवाज बुलंद कर रहे हैं ट्रंप के पूर्व सहयोगी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 12:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 सितंबर (एपी) तालिबान के डर से भाग कर हजारों अफगान शरणाथियों के अमेरिका आने पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में काम कर चुके कुछ अधिकारी रिपब्लिकन सांसदों का उनके खिलाफ करने के लिए काम कर रहे हैं।

पूर्व अधिकारी इस मुद्दे पर दलीलें देते हुए पत्र लिख रहे हैं और रिपब्लिकन सांसदों से निजी रूप से मुलाकात कर रहे हैं ताकि अफगानिस्तान में सरकार गिरने के अवसर का कट्टर आव्रजन एजेंडा चलाने के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।

ट्रंप प्रशासन की सबसे रूढ़िवादी आव्रजन नीतियों के वास्तुकार रहे स्टीफन मिलर ने कहा, ‘‘यह आपसी विश्वास पर आधारित सहयोग है। मेरा जोर है कि बाइडन प्रशासन की शरणार्थियों योजनाओं का विरोध करने के लिए समर्थन हासिल करने के वास्ते कांग्रेस सदस्यों से बातचीत की जाए।’’

अमेरिका में अफगान शरणार्थियों के लिए बस्ती बनाने का विरोध कर रहे एक गैर लाभकारी समूह के अध्यक्ष एवं ट्रंप के पूर्व बजट प्रमुख रुस वॉट ने कहा, ‘‘राजनीतिक दृष्टिकोण से अमेरिकी लोगों के मन में सांस्कृतिक मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण हैं।’’

पूर्व अधिकारियों का कहना है कि देश में आने वाले प्रत्येक अफगान नागरिक की खुफिया, कानून प्रवर्तन तथा आतंकवाद रोधी कर्मियों द्वारा कड़ी जांच होनी चाहिए। ट्रंप और उनके सहयोगियों का कहना है कि शरणार्थी देश की सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब