दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का निधन

By भाषा | Updated: October 26, 2021 11:44 IST2021-10-26T11:44:21+5:302021-10-26T11:44:21+5:30

Former South Korean President Ro Tae-woo dies | दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का निधन

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का निधन

सियोल, 26 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। सियोल के एक अस्पताल ने यह जानकारी दी है।

सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने बताया कि रो का एक बीमारी के इलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। उसने और कोई जानकारी नहीं दी।

रो ने 1979 के सैन्य तख्तापलट के समर्थन में सियोल में एक सैन्य संभाग का नेतृत्व किया था जिससे सेना में उनके मित्र चुन डू-ह्वान राष्ट्रपति बने। तख्तापलट और उसके बाद 1980 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई दक्षिण कोरिया के आधुनिक इतिहास के दो काले अध्याय हैं।

इसके बाद 1987 में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन तेज होने पर रोह और चुन को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंजूरी देनी पड़ी। रो 1987 में राष्ट्रीय चुनाव जीत गए। कार्यकाल पूरा होने के बाद रो ने रिश्वत से संपत्ति अर्जित करना स्वीकार किया और वह जेल गए। राष्ट्रीय सुलह की कोशिश में उनकी सजा माफ कर दी गयी और बाद में उन्होंने गुमनामी में जीवन व्यतीत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former South Korean President Ro Tae-woo dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे