लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बाक वापस जेल भेजे गये

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:07 IST

Open in App

सोल, दो नवंबर (एपी) दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के अपराध में 17 साल की सजा को बरकरार रखने के फैसले के चार दिन बाद पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बाक को सोमवार को जेल वापस भेज दिया गया।

दक्षिण कोरिया के टेलीविजन पर एक प्रसारण में काले वाहनों के काफिले को सोल के डोंगबू हिरासत केंद्र पर पहुंचते दिखाया गया। इन वाहनों में से एक में पूर्व राष्ट्रपति भी थे। इस केंद्र के अधिकारियों ने बाद में उनकी कैद की पुष्टि की।

इससे पहले सोमवार को पहले बाक को उनकी सजा के बारे में औपचारिक रूप से अधिसूचित करने और उनकी पहचान के सत्यापन के लिए उनके घर से सोल के अभियोग कार्यालय ले जाया गया।

बाक (78) को 2008-13 के दौरान राष्ट्रपति रहने के दौरान और उससे पहले सैमसंग समेत बड़े उद्योगपतियों से रिश्वत लेने, अपने स्वामित्व वाली कंपनी से धन की हेराफेरी करने तथा अन्य भ्रष्टाचार करने को लेकर दोषी ठहराया गया है।

प्रारंभ में सोल की एक जिला अदालत ने 2018 में बाक को 15 साल की कैद की सजा सुनायी थी। कई महीने बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। लेकिन एक अपीलीय अदालत द्वारा जमानत रद्द करने और 17 साल की कैद की सजा सुनाये जाने के बाद इस साल फरवरी में उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया।

बाक ने जमानत रद्द करने के फैसले के विरूद्ध अपील की और कुछ दिन बाद उन्हें फिर रिहा कर दिया गया । बृहस्पतिवार को उच्चतम नयायालय ने उनकी 17 साल की कैद की सजा को बरकरार रखा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...