लाइव न्यूज़ :

जेल की सजा काट रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:33 IST

Open in App

जोहानिस्बर्ग, छह अगस्त (एपी) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को एस्टकोर्ट करेक्शनल सेंटर (जेल) के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

जुमा 2009 से 2018 तक अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली राष्ट्र समर्थित जांच में गवाही देने के लिए संवैधानिक न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के लिए 15 माह की जेल की सजा काट रहे हैं।

जेल सेवा विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक नियमित जांच में सामने आया कि जुमा को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।

बयान में कहा गया, “पूर्व राष्ट्रपति के तौर पर, जुमा की स्वास्थ्य जरूरतों में दक्षिण अफ्रीकी सैन्य स्वास्थ्य सेवा का शामिल होना जरूरी है। एस्टकोर्ट करेक्शनल सेंटर में उनको रखे जाने के बाद से इसका पालन किया जा रहा है।’’

पिछले महीने जुमा को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद क्वाजुलु-नटाल और गाउतेंग प्रांतों में हिंसक दंगे भड़क गए थे जो बहुत जल्द ही खरीदारी केंद्रों में बड़े पैमाने पर लूटपाट और क्वाजुलु-नटाल में ट्रकों को जलाने में बदल गए थे। दंगों में 330 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 1.36 अरब डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला