दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लार्क का निधन

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:37 IST2021-11-11T17:37:28+5:302021-11-11T17:37:28+5:30

Former South African President F.W. de Klerk dies | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लार्क का निधन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लार्क का निधन

जोहानिसबर्ग, 11 नवंबर (एपी) नेल्सन मंडेला के साथ नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले दक्षिण अफ्रीका में श्वेत अल्पसंख्यक शासन के अंत को आखिरी रंगभेद राष्ट्रपति के तौर पर देखने वाले एफ डब्ल्यू डी क्लार्क का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

एफ डब्ल्यू डी क्लार्क फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि केप टाउन के फ्रेसनाय इलाके स्थित घर में डी क्लार्क का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे।

वह क्लार्क ही थे जिन्होंने दो फरवरी 1990 में दक्षिण अफ्रीकी संसद में एक संबोधन में घोषणा की थी कि मंडेला को 27 साल बाद जेल से रिहा किया जाएगा। इस घोषणा ने एक ऐसे देश में नई ऊर्जा का संचार किया जिसे दशकों तक रंगभेद को लेकर उसकी क्रूर व्यवस्थाओं के कारण तिरस्कृत व प्रतिबंधित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former South African President F.W. de Klerk dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे