लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के पूर्व तेल मंत्री अहमद जकी यमनी का निधन

By भाषा | Updated: February 23, 2021 15:19 IST

Open in App

दुबई, 23 फरवरी (एपी) सऊदी अरब के लंबे समय तक तेल मंत्री रहे अहमद जकी यमनी का मंगलवार को लंदन में निधन हो गया। वह 90 साल के थे।

सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन ने यमनी के निधन की खबर दी है लेकिन मौत का कोई कारण नहीं बताया। उन्हें मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का में दफनाया जाएगा।

वर्ष 1973 में तेल के बाजार में संकट के समय से अपने देश को उबारने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी और ऊर्जा कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया था।

यमनी 1962 में तेल मंत्री बने और 1986 तक पद पर रहे।

तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक के संचालन बोर्ड में वह 1961 में सऊदी अरब के पहले प्रतिनिधि थे।

उन्होंने ओपेक में ऐसे समय महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जब विश्व बाजार में तेल की कीमतों पर नियंत्रण का प्रयास चल रहा था। उस समय पश्चिमी देशों की आर्थिक नीतियों से तेल के बाजार का रुख तय होता था।

रिचर्ड निक्सन जब अमेरिका के राष्ट्रपति बने और उन्होंने इजराइल का समर्थन किया तो ओपेक में अरब के तेल उत्पादकों ने हर महीने तेल उत्पादन में पांच प्रतिशत कटौती का फैसला किया।

इससे अमेरिका में तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गयी और गैसोलीन की आपूर्ति घट गयी।

वर्ष 1986 में सऊदी के शासक किंग फहद ने उन्हें पद से हटा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना