लाइव न्यूज़ :

जिंदगी और मौत के बीच फंसी है बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री : बीएनपी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 19, 2019 11:53 IST

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी 73 वर्षीय खालिदा जिया की तुरंत रिहाई की मांग करते हुए बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य जमीरुद्दीन सरकार ने कहा कि अकेलेपन और पर्याप्त इलाज के अभाव में जिया हृदय रोग समेत कई बीमारियों से जूझ रही हैं।

Open in App

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने आज यहां कहा कि अस्वस्थ माहौल के कारण जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की सेहत में पिछले एक हफ्ते में तेजी से गिरावट आयी है और इस कारण वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी 73 वर्षीय खालिदा जिया की तुरंत रिहाई की मांग करते हुए बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य जमीरुद्दीन सरकार ने कहा कि अकेलेपन और पर्याप्त इलाज के अभाव में जिया हृदय रोग समेत कई बीमारियों से जूझ रही हैं।

खालिदा जिया पिछले साल फरवरी से ढाका में 200 साल पुरानी जेल में बंद है। वह भ्रष्टाचार के दो मामलों में 10 साल के जेल की सजा काट रही है। ढाका ट्रिब्यून ने सरकार के हवाले से कहा, ‘‘खालिदा जिया जिंदगी और मौत के बीच फंसी है। खालिदा को जेल में रखना, उन्हें जमानत न देना संविधान और मानवाधिकार के विपरीत है क्योंकि किसी भी मामले में उनकी दोषसिद्धि का उच्चतम न्यायालय ने अंतिम रूप से निस्तारण नहीं किया है।’’

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा