लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अपने भाई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में जाने की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:12 IST

Open in App

(फकीर हसन)

जोहानिसबर्ग, 22 जुलाई जेल में बंद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अपने भाई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन ने अनुकंपा के आधार पर बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी।

जैकब जुमा अपने दिवंगत भाई माइकल जुमा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुरक्षा घेरे में उनके घर पर पहुंचे। माइकल जुमा की रविवार को मौत हो गयी थी। वह कई सालों से अज्ञात बीमारियों की गिरफ्त में थे।

जब जैकब जुमा दो कार्यकाल के लिए देश के राष्ट्रपति थे तब माइकल जुमा परिवार के प्रवक्ता हुआ करते थे।

जैकब जुमा (79) सात जुलाई से एस्टकोर्ट सुधार गृह में बंद हैं। वह देश की शीर्ष अदालत द्वारा अदालत की अवममानना को लेकर उन्हें सुनायी गयी 15 माह के कारावास की सजा काट रहे हैं।

उन्हें तब यह सजा सुनायी गयी जब उन्होंने राजनीतिक भ्रष्टाचार की जांच कर रहे जांच आयोग के सामने पेश होने से बार बार इनकार कर दिया।

बृहस्पतिवार को सुधार सेवा विभाग के प्रवक्ता सिंगाबाको जुमालो ने इस बात की पुष्टि की कि सुधार सेवा अधिनियम की धारा 44 (1) (ए) के तहत (पूर्व राष्ट्रपति को भाई के अंतिम संस्कार में जाने) की अनुमति दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना