लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के पूर्व डाक प्रबंधक ने ब्रिटेन में चोरी प्रकरण में जीत हासिल की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:40 IST

Open in App

लंदन, 23 अप्रैल भारतीय मूल के डाक प्रबंधक उन 39 लोगों के समूह में शामिल हैं जिन्होंने शुक्रवार को ब्रिटेन में कोर्ट ऑफ अपील में जीत हासिल की। कई वर्ष पहले स्थानीय डाकघरों में नए कंप्यूटर लगाने के बाद उन पर धन चुराने और गलत खाता बनाने के आरोप थे।

इन पूर्व डाक उप प्रबंधकों को खामियों से युक्त आईटी प्रणाली का सामना करना पड़ा था जिसका नाम होराइजन था। इस कारण उन पर ब्रिटेन के पोस्ट ऑफिस लिमिटेड में धन चुराने के आरोप लगे।

उच्च न्यायालय ने 2019 में सैकड़ों दावाकर्ता और डाकघर के बीच 5.78 करोड़ पाउंड के समझौते को मंजूरी दी थी। 39 लोगों के इस समूह में सीमा मिश्रा और विजय पारेख भी हैं जिन्होंने खुद को निर्दोष बताया।

मिश्रा ने 2005 में जैसे ही सरे में डाकघर में पदभार संभाला, उन पर उनकी शाखा से 75 हजार पाउंड चुराने का आरोप लगाते हुए उन्हें गलत तरीके से 15 महीने की सजा सुनाई गई। उस समय मिश्रा गर्भवती थीं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘अगर मैं गर्भवती नहीं होती तो निश्चित तौर पर आत्महत्या कर लेती।’’ उन्होंने शुक्रवार को कोर्ट ऑफ अपील के फैसले को ‘‘बड़ा अवसर’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा