पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज सैम्पियो का निधन

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:41 IST2021-09-10T17:41:41+5:302021-09-10T17:41:41+5:30

Former Portugal President Jorge Sampio dies | पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज सैम्पियो का निधन

पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज सैम्पियो का निधन

लिस्बन, 10 सितंबर (एपी) पुर्तगाल के दो बार राष्ट्रपति रहे जॉर्ज सैम्पिओ का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपनी पीढ़ी की सबसे प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में से एक थे।

पुर्तगाल के मौजूदा राष्ट्रपति मार्सेलो रोबेलो डे सोउसा ने शुक्रवार को सैम्पियो के निधन की घोषणा की। हालांकि उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया। सैम्पियो की कई वर्षों से तबीयत खराब थी। बीते दो सप्ताह से वह अस्पताल में थे।

रोबेलो ने कहा कि सैम्पियो 1960 के दशक में एक वकील के तौर पर तत्कालीन तानाशाही शासन के सामने डटे रहे । उन्होंने स्वतंत्रता और समानता के हक में आवाज उठाई। सैम्पिओ 1996 में पहली बार और 2006 में दूसरी बार पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Portugal President Jorge Sampio dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे