लाइव न्यूज़ :

अश्वेत व्यक्ति की हत्या के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी की 20 साल की सजा बरकरार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 10:56 IST

Open in App

कोलंबिया (अमेरिका), 20 अप्रैल (एपी) अश्वेत व्यक्ति वॉल्टर स्कॉट की हत्या के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी माइकल स्लेगर की 20 साल कारावास की सजा अदालत ने बरकरार रखी है।

संघीय जज रिचर्ड गेर्गेल ने स्लेगर के इस दावे को खारिज कर दिया कि उसके वकील से अपना काम अच्छे से नहीं किया। स्लेगर ने कहा था कि उसके वकील एंडी सेवेज ने उसे अभियोजकों के साथ शुरुआत में बनी उस सहमति के बारे में नहीं बताया, जिनके कारण उसकी कारावास की सजा की अवधि कम हो सकती थी।

ऐसा माना जाता है कि स्लेगर की 20 साल की सजा किसी पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान कार्रवाई में किसी की जान लेने के लिए दी गई सबसे लंबी अवधि की सजा है।

स्लेगर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करके भाग रहे स्कॉट की पीठ में चार अप्रैल, 2015 को पांच बार गोली चलाने का आरोप स्वीकार किया था। यह घटना का पास में खड़े किसी व्यक्ति ने अपने फोन से वीडियो बना लिया था, जिसका स्लेगर को पता नहीं था। उसने पहले कहा था कि स्कॉट ने उसकी बंदूक छीनकर उस पर तान दी थी।

गर्गेल ने लिखा, ‘‘सजा सुनाए जाने के दौरान याचिकाकर्ता ने पीड़ित पर दोषारोपण की कोशिश की थी और अब उसने बचाव पक्ष के वकील एवं निचली अदालत के जज को दोषी ठहराया है, लेकिन इस त्रासद घटना की समीक्षा के बाद यह स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता की सजा एवं उसकी मौजूदा स्थिति के लिए उसके अलावा कोई और जिम्मेदार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना