लाइव न्यूज़ :

कार में बच्चियों सहित मृत पाया गया पूर्व पुलिस अधिकारी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:49 IST

Open in App

स्मिथबर्ग (अमेरिका), 20 नवंबर (एपी) मेरीलैंड-पेनसिल्वेनिया में पुलिस ने कार से चार लोगों के शव बरामद किए हैं। उनमें एक की पहचान बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी के तौर पर की गई है।

मेरीलैंड राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक वक्तव्य जारी करके बताया कि रॉबर्ट विकोसा (41) और छह तथा सात साल की उसकी दो बेटियां कार की पिछली सीट पर मृत पायी गईं। विकोसा बाल्टिमोर काउंटी का पूर्व पुलिस अधिकारी था और दोनों राज्यों में गुंडागर्दी करने के आरोप में वांछित था।

पुलिस ने बताया कि कार की चालक सीट पर मृत पायी गई महिला की शिनाख्त टिया बायनम (35) के तौर पर की गई है। वह काउंटी पुलिस की निलंबित पुलिस अधिकारी थी।

अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि विकोसा की पत्नी ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने पेनसिल्वेनिया के योक में घर पर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद से ही पुलिस विकोसा की तलाश कर रही थी। विकोसा की पत्नी बच्चियों के लेकर अलग रह रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना